3 Lakh Posts Vacant in Railways : रेलवे में 3 लाख पद खाली, जल्द होगी सभी पदों पर बहाली: देश में सबसे अधिक सरकारी नौकरी रेलवे के माध्यम से आती है। देश के करोड़ों युवा रेलवे प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। खासकर बिहार के युवा रेलवे की नौकरी को पहली प्राथमिकता देते हैं। यही वजह है देश में उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक आवेदन बिहार से होते हैं। इसबार एनटीपीसी व ग्रुप डी की परीक्षा में सबसे अधिक आवेदन बिहार के छात्रों का था। यहीं के छात्रों ने रेलवे परीक्षा में हुई गड़बड़ी पर सबसे पहले आवाज उठायी थी।

Contents
3 Lakh Posts Vacant in Railways
वर्तमान में देशभर में रेलवे के अलग-अलग जोन को मिलाकर तीन लाख से अधिक पद रिक्त हैं। सबसे अधिक रिक्त पदों की संख्या उत्तर रेलवे में 37433 के करीब है। इसके बाद मध्य रेलवे में 27482 और पश्चिम रेलवे में 26351 पद रिक्त हैं। वर्तमान में करीब 1,40,731 रित्तियों को भरा जाना है। इसमें ग्रुप डी और एनटीपीसी स्नातक के माध्यम से 1 लाख 39 हजार पद भरे जाएंगे। राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने रेल मंत्रालय से पांच बिन्दुओं पर जानकारियां मांगी थीं। इनमें रेलवे की प्रत्येक श्रेणी के कुल स्वीकृत पद, जोनवार रिक्तियों की संख्या, पिछले तीन वर्षों में रेलवे की ओर से की गई भर्तियां, तीन वर्षों में सेवानिवृत्त कर्मियों की संख्या और एक साल में कितने कर्मी सेवानिवृत्त होंगे इसकी जानकारी मांगी गई थी। इन सभी बिन्दुओं पर रेल मंत्रालय की ओर से जवाब दिया गया है।
- सरकारी नौकरी ऑनलाइन फॉर्म 2022
- 10वीं पास सरकारी नौकरी 2022
- 12वीं पास सरकारी नौकरी 2022
- 31 मार्च तक नहीं कराई ई-केवाईसी तो रुकेगी किसान सम्मान निधि
- क्या छात्र भी बनवा सकते हैं e-Shram Card ? जानें क्या कहता है नियम
रिक्त पदों की संख्या
रेलवे जोन | राजपत्रित | अराजपत्रित |
मध्य रेलवे | 104 | 27483 |
पूर्व तट रेलवे | 93 | 8142 |
पूर्व मध्य रेलवे | 179 | 15634 |
पूर्व रेलवे | 195 | 28119 |
मेट्रो | 24 | 878 |
उत्तर मध्य रेलवे | 126 | 17838 |
पूर्वोत्तर रेलवे | 82 | 14329 |
पूर्वोत्तर सीमा रेलवे | 141 | 15855 |
उत्तर रेलवे | 169 | 37433 |
उत्तर पश्चिम रेलवे | 113 | 15018 |
दक्षिण मध्य रेलवे | 34 | 16878 |
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे | 99 | 9434 |
दक्षिण पूर्व रेलवे | 156 | 17208 |
दक्षिण रेलवे | 159 | 20161 |
दक्षिण पश्चिम रेलवे | 62 | 6400 |
पश्चिम मध्य रेलवे | 69 | 11111 |
पश्चिम रेलवे | 168 | 26351 |
उत्पादन इकाइयां व अन्य | 546 | 13042 |
कुल | 2519 | 301413 |
तीन वर्षों के दौरान रेलवे में की गई पैनलबद्ध भर्ती
2019 : 16851
2020 : 1,26,765
2021 : 4534
कुल 1,48,150
तीन वर्षों में सेवानिवृत्त हो चुके और 2022, 2023 में सेवानिवृत्त कर्मियों की संख्या
2019 : 62,940 सेवानिवृत्त हुए
2020 : 62,282 सेवानिवृत्त हुए
2021 : 56,797 सेवानिवृत्त हुए
2022 : 41, 431 सेवानिवृत्त होंगे
2023 : 36,561 सेवानिवृत्त होंगे
Important Links
Join WhatsApp Group | Click Here |
Join On Telegram | Click Here |
Official Website | Click Here |