BSEB 12th Result 2022 Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से BSEB 12th Exam 2022 की कॉपियों की जांच के लिए निर्धारित अवधि मंगलवार को समाप्त हो गई। अभी भी कापियों की जांच जारी है।

ITI/ Bihar Board/ Polytechnic में नामांकन, परीक्षा, रिजल्ट और Scholarship से संबंधित जानकारी इस टेलीग्राम ग्रुप में मिलेगी:
80% कॉपियों की जांच पूरी
- मूल्यांकन केंद्र के प्रभारियों ने बताया कि अधिकांश केंद्रों पर 80% कॉपियों की जांच का काम पूरा हो गया है।
- उन्होंने बताया की एक-दो दिनों में शेष कॉपियों की जांच का काम पूरा हो जाएगा।
होली के पहले रिजल्ट जारी होने की उम्मीद
- सूत्रों के मुताबिक कॉपियों की जांच के साथ ही बिहार बोर्ड BSEB 12th Result 2022 की तैयारी में जुट गया है।
हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें:
- उम्मीद है कि होली के पहले भी रिजल्ट जारी हो सकता है। वहीं 18 March, 2022 को होली मनाई जाएगी।
- बता दें की मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों की जांच के साथ ही अंक चढ़ाने का काम भी किया जा रहा है।
- उसके बाद BSEB 12th Result 2022 का प्रोसेस किया जाएगा।
- वहीं पूरे देश की नजर बिहार बोर्ड के रिजल्ट पर लगी है कि बोर्ड कब BSEB 12th Exam 2022 का रिजल्ट जारी कर सकता है।
16 लाख 48 हजार छात्रों ने दी है परीक्षा
- BSEB द्वारा आयोजित BSEB 12th Exam 2022 में इस वर्ष 16 लाख 48 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।
- BSEB ने देश में सबसे पहले BSEB 12th Exam 2022 लेकर रिकार्ड बनाया है।
- राज्य में 1 से 14 February, 2022 तक BSEB 12th Exam 2022 आयोजित की गई थी।
- वहीं बोर्ड होली के पहले BSEB 12th Exam 2022 का रिजल्ट जारी कर देता है तो वह भी एक रिकार्ड होगा।